मनोकामना कैसे पूरी हो


वैसे तो हमारी अनेकों मनोकामनाएं व इच्छा होती है। परंतु कुछ मनोकामना व इच्छा ऐसी होती हैं जिनका पूरा होना हमारे लिए बहुत जरूरी होता है जो हमारे जीवन में सफलता का मार्ग खोलती हैं । 



      जीवन में उन्नति, तरक्की पाना कौन नहीं चाहता। अपने जीवन में तरक्की की कामना भगवान से मांगते हैं।यही उन्नति, तरक्की की इच्छा लेकर हम अनेकों व्रत भी रखते हैं  और यह विचार रखते हैं कि एक दिन हमारी मनोकामना अवश्य पूरी होगी। लेकिन कभी-कभी  ऐसा भी होता है कि अनेकों व्रत करने व मंत्रों के उच्चारण करने पर भी हमारी मनोकामनाएं पूरी नहीं होती हैं तब हम हताश व दुखी से हो जाते हैं। तब मन में यही विचार आता है कि हमारी पूजा में कहां कमी रह गई कि हमारी कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है लेकिन अब आपकी कोई मनोकामना व इच्छा पूरी करने के लिए हम जो उपाय बताने जा रहे हैं वह अचूक उपाय है। 



यह उपाय आपको रविवार के दिन करना है।रविवार सूर्य देव का दिन होता है। यह उपाय आपको 12:00 से 1:00 बजे के आसपास जब सूर्य सर के ऊपर होता है तब करना है। आप पीपल का पत्ता ले और जो आपकी मनोकामना व इच्छा अधूरी हो या जिसे आप पूरा करना चाह रहे हो उसे पीपल के पत्ते पर हल्दी व देसी घी मिलाकर दूर्वा के तिनके की मदद से लिखें। आप उस पत्ते को "ओम सूर्याय नमः" का 7 बार जाप करके बहते हुए पानी में बहा दें । इससे आपको मनोकामना व इच्छा का जल्दी फल मिलेगा।




इस उपाए  को अन्य लोगो तक भी पहुचाये सभी को इसका लाभ मिलना चाहिए।  आपको उपाय कैसा लगा कमेंट जरूर करें



जय माता दी





Comments

Popular posts from this blog

व्यापार में तरक्की के लिए उपाय