Posts

व्यापार में तरक्की के लिए उपाय

  जिंदगी का गुजर बसर करने के लिए पैसों की आवश्यकता पड़ती है | यह पैसे कमाने के लिए कुछ लोग नौकरी करते हैं, तो कुछ लोग अपना व्यापार करते हैं अगर आप किसी चीज का व्यापार करते हैं या आपके कोई दुकान है और उसमें आपको तरक्की नहीं हो रहीl आपको लगातार घाटा हो रहा है तो उसका असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है l रोजगार में वृद्धि के उपाय, व्यापार में नुकसान रोकने के लिए तथा दुकान में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए हम आपको उपाय बताने जा रहे हैंl जिसके करने से जीवन में तरक्की आपके कदम चूमेगी l आपको पानी में तुलसी की पत्तियां डालकर दो से 3 दिन के लिए छोड़ देना है फिर  फैक्ट्री, दुकान, ऑफिस में इस पानी का छिड़काव करना है l जिससे  नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और दुकान व्यापार में किसी ने कुछ बंधन बांध रखा हो तो वह भी इससे दूर होगाl इससे आपकी दुकान व्यापार में वृद्धि होगी तरक्की होगी और आमदनी भी बढ़ेगीl

दुर्भाग्य को सौभाग्य में कैसे बदलें

    जिंदगी में सफलता पाने के लिए हम मेहनत करते हैं लेकिन हमें हमारी मेहनत का फल नहीं मिलता | मेहनत का फल हमें तब मिलता है जब हमारा सौभाग्य हमारा साथ दे रहा हो |कभी-कभी ऐसा भी होता है कि बहुत अधिक मेहनत करने पर हमें बहुत ही कम सफलता देखने को मिलती है | तब हमें लगता है शायद किस्मत हमारा साथ नहीं दे रही |    काम होते-होते काम में रुकावट आ जाना, बनते काम बिगड़ जाना यह सब दुर्भाग्य के संकेत हैं| तब लगता है कि हम ऐसा क्या करें कि हमारा दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाए हमारे अच्छे दिन आए| हम आपको बताएंगे आप अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में कैसे बदले अपनी बदकिस्मती कैसे दूर करें | जिससे भाग्य आपका साथ दे और आपके काम बनते जाएं| यह उपाय आपको शनिवार को शाम से शुरू करना है | उड़द दाल के दो साबुत दाने लीजिए और उन पर थोड़ा सा दही व सिंदूर डालकर पीपल के वृक्ष के नीचे 21 दिन तक लगातार रखें और ध्यान रहे जब आप यह करें तो वापस आते समय पीछे मुड़कर ना देखें | इससे आप अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं | किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी| भाग्य को तेज करने वअच्छे दिन लाने के लिए  यह बड़ा...

मनोकामना कैसे पूरी हो

Image
वैसे तो हमारी अनेकों मनोकामनाएं व इच्छा होती है। परंतु कुछ मनोकामना व इच्छा ऐसी होती हैं जिनका पूरा होना हमारे लिए बहुत जरूरी होता है जो हमारे जीवन में सफलता का मार्ग खोलती हैं ।        जीवन में उन्नति, तरक्की पाना कौन नहीं चाहता। अपने जीवन में तरक्की की कामना भगवान से मांगते हैं।यही उन्नति, तरक्की की इच्छा लेकर हम अनेकों व्रत भी रखते हैं  और यह विचार रखते हैं कि एक दिन हमारी मनोकामना अवश्य पूरी होगी। लेकिन कभी-कभी  ऐसा भी होता है कि अनेकों व्रत करने व मंत्रों के उच्चारण करने पर भी हमारी मनोकामनाएं पूरी नहीं होती हैं तब हम हताश व दुखी से हो जाते हैं। तब मन में यही विचार आता है कि हमारी पूजा में कहां कमी रह गई कि हमारी कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है लेकिन अब आपकी कोई मनोकामना व इच्छा पूरी करने के लिए हम जो उपाय बताने जा रहे हैं वह अचूक उपाय है।  यह उपाय आपको रविवार के दिन करना है।रविवार सूर्य देव का दिन होता है। यह उपाय आपको 12:00 से 1:00 बजे के आसपास जब सूर्य सर के ऊपर होता है तब करना है। आप पीपल का पत्ता ले और जो आपकी मनोकामना व इच्छा...

कुछ भी करे!! बरकत नहीं हो रही है

Image
  घर और कारोबार में बरकत कैसे बढ़ाए    हमारा रहन-सहन व स्टेटस हमारी आर्थिक स्थिति पर बहुत निर्भर करता है। अगर हमारी आर्थिक स्थिति सही नहीं हो तो हमें बहुत कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए घर में बरकत होना कारोबार में बरकत रहना बहुत जरूरी है।           घर की बरकत धंधे की बरकत पर ही निर्भर करती है। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए घर के बरकत और कारोबार में बरकत करने के लिए अनेकों उपाय करते हैं। लेकिन कभी-कभी अनेकों उपाय करने के बाद भी कोई फर्क नहीं दिखता। इतना उपाय करने के बाद भी पैसे पर्स में नहीं टिकते।  जिससे हम दुखी व हताश से होते चले जाते हैं। जिसका असर घर परिवार पर भी दिखने लगता है। घर परिवार की खुशियां गायब से हो जाते हैं। धंधे में बरकत हो, घर की खुशियां बनी रहे इसके लिए हम आपको एक उपाय बताने जा रहे हैं। आपको यह उपाय रात्रि के समय करना है। रात्रि के समय रसोई का काम खत्म होने के बाद किसी भी शुक्रवार से अगले शुक्रवार तक मतलब 7 दिन एक कटोरी में लौग और कपूर रखें और इसे जला दे। इससे उस रसोई में बने भोजन पर आपके इष्ट देवों ...